Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2016

सिंहस्थ महाकुंभ -तीसरा शाही स्नान ( 21 मई 2016)

सिंहस्थ महाकुंभ - तीसरा   शाही स्नान ( 21 मई 2016) धार्मिक नगरी उज्जैन में क्षिप्रा के पावन जल में साधु - संतों और श्रद्धालुओं के स्नान के साथ शुक्रवार (22 अप्रैल 2016) को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम सिंहस्थ का आगाज हो गया जो पूरे महीने भर चलेगा।   बैसाख के महीने में शुक्ल पक्ष हो और बृहस्पति सिंह राशि पर , सूर्य मेष राशि पर और चंद्रमा तुला राशि पर हो , साथ ही स्वाति नक्षत्र पूर्णिमा तिथि व्यतीपात योग और सोमवार का दिन हो तो क्षिप्रा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। बारह वर्ष बाद शुक्रवार को ग्रह नक्षत्रों का वह कल्याणकारी योग बना और इसके साथ ही सिंहस्थ का आगाज हुआ। इस दिन सिंह राशि में बृहस्पति के स्थित होने के कारण उज्जैन के कुंभ को सिंहस्थ कहा गया है। इस बार   सिंहस्थ में धर्म और मानवता के कल्याण के लिए संतों के प्रवचन और मार्गदर्शन के अलावा देशकाल और परिस्थितियों को लेकर एक वैचारिक कुंभ का आयोजन किया ग