Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2015

क्रिसमस - 2015

क्रिसमस - 2015 क्रिसमस संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार है . क्रिसमस सभी राष्ट्रों एवं महाद्वीपों में मनाया जाता है . क्रिसमस शांति का संदेश लाता है . ईसा के बारह शिष्यों में से एक , संत योमस , ईस्वी वर्ष बावन में दक्षिण भारत आए थे . उन्होंने दक्षिण भारत के कुछ प्राचीन राजाओं के महल में भी कार्य किए थे . अपने कामों के साथ - साथ योमस ईसा के सुसमाचार का प्रचार भी करते थे . इनसे प्रभावित होकर कुछ ब्राह्मणों ने ईसाई धर्म ग्रहण किया . इसी कारण दक्षिण भारत में कई पुराने गिरजाघर देखने को मिलते हैं .   शांति एवं सद्भावना ईसाई धर्म के बुनियादी आदर्श हैं . क्रिसमस पर सबसे अधिक महत्व रखने वाला सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री लोगों में आकर्षण का केंद्र   है . क्रिसमस का त्योहार जैसे - जैसे नजदीक आता जाता है , वैसे - वैसे दुनिया भर के लोगों में इसे लेकर उत्साह बढ़ता जाता है . इस त्योहार पर सबके चहेते सांता क्लॉज बच्चों को उनके मनपसंद तोहफे