Skip to main content

Posts

मंगला गौरी व्रत (2017) - सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

मंगला   गौरी   व्रत  (2017) - सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंगला   गौरी   व्रत   श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाता है। इस दिन देवी पार्वती की पूजा गौरी स्वरूप में की जाती है। इस साल मंगला गौरी व्रत 10 जुलाई , 11 जुलाई , 18 जुलाई , 25 जुलाई और   07 अगस्त को रखा जाएगा। जिन जातकों की कुंडली में विवाह - दोष या जिनकी शादी में देरी हो रही हो उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए।   सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भी इस व्रत को बेहद अहम माना जाता है। मंगला गौरी व्रत कथा - एक गांव में बहुत धनी व्यापारी रहता था कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसका कोई पुत्र नहीं हुआ। कई मन्नतों के पश्चात बड़े भाग्य से उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई। परंतु उस बच्चे को श्राप था कि 16 वर्ष की आयु में सर्प काटने के कारण उसी मृत्यु हो जाएगी। संयोगवश व्यापारी के पुत्र का विवाह सोलह वर्ष से पूर्व मंगला गौरी का व्रत रखने वाल...