वेलेंटाइन दिवस - 2016 वेलेंटाइन दिवस या वेलेंटाइंस डे , सेंट वेलेंटाइन , एक रोमन पुजारी जो वर्ष 270 ईस्वी में 14 फरवरी को शहीद हुआ था । सेंट वेलेंटाइन प्रेमियों का संरक्षक संत था । वेलेंटाइन दिवस एक पारंपरिक दिवस है जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वेलेंटाइन कार्ड भेजकर , फूल देकर , या मिठाई आदि देकर करते हैं। प्रेम पत्रों के वेलेंटाइन के रूप में पारस्परिक आदान प्रदान के साथ गहरे से जुड़ा हुआ है। वेलेंटाइन दिवस प्यार का दिन , प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है। प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए अलग ही अहमियत रखता है। यह दिन विभिन्न देशों में अलग - अलग तरह से और अलग - अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। चीन में यह दिन नाइट्स ऑफ सेवेन्...